फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a video game on raavan launched in allahabad

जल्द ही आपके घर में होगा ‘रावण’

Fri, 01 Feb 2013 11:46 AM IST
इलाहाबाद/अविनाशी श्रीवास्तव
इलाहाबाद/अविनाशी श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Feb 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
a video game on raavan launched  in allahabad
वीडियो गेम के चहेतों के लिए कल्पना का एक नया संसार खुलने वाला है। जिन लोगों ने फिल्म ‘रावण’ को केवल कपोल कल्पना माना हो उन्हें जानकर हैरानी होगी कि ‘रावण’ जल्द ही सबके घर में हो सकता है। यह रावण वीडियो का कैरेक्टर ही है जो आपके ऐक्शन पर ही रिएक्शन करेगा।
विज्ञापन


यानी, वह रिमोट के कुछ बटनों के दाएं-बाएं करने से नहीं चलेगा, बल्कि गेम खेलने वाला मुक्का तानेगा तो वह करेक्टर भी ऐसा ही करेगा, या खेलने वाला किक मारेगा तो गेम का कोई पात्र भी ऐसा ही मारेगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘ऐक्सर गेमिंग’ नाम दिया गया है। और यह गेम ऐक्टिंग गेमिंग लैबोरटरी में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो गेम को ज्यादा रोमांचक बनाने में लगे वैज्ञानिकों का कहना है कि फिजिकल एजुकेशन और खेल के क्षेत्र में यह एकदम नया प्रयोग है। इस नए प्रयोग का सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए देश भर से कुछ लोगों को चुना गया है जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ.डीसी लाल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इस पर काम करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा जाएंगे। ‘21 सेंचुरी नॉलेज इनेसेटिव प्रोग्राम’ के तहत यूजीसी ने ‘डॉ. रमन पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप’ के लिए यूजीसी ने प्रस्ताव मांगा था।

फिजिकल एजुकेशन में डॉ.लाल का प्रस्ताव स्वीकार हुआ है। इसके अलावा फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने भी उनके शोध प्रस्ताव को प्राथमिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। डॉ.लाल इसके तहत वहां की लैबोरटरीज में ‘एक्सर गेमिंग’ का प्रशिक्षण लेंगे और साथ में रिसर्च भी करेंगे।


इसके बाद यहां इसकी पढ़ाई के साथ सॉफ्टवेयर भी तैयार होंगे। डॉ.लाल का कहना है कि इसमें गेम खेलते हुए एक्सेरसाइज भी होती रहेगी। खास यह कि खेलने वाले को थकान का भी आभास नहीं होगा। बताया कि यूनिवर्सिटी से फाइनल स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed