फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A team left for Lucknow to interrogate the selected

यूपीपीएस : चयनितों से पूछताछ के लिए एक टीम लखनऊ रवाना 

Mon, 09 Aug 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 08:01 PM IST
सार

  • सीबीआई मुख्यालय में तलब किए गए आयोग कर्मी
  • चयनितों से पूछताछ के लिए एक टीम लखनऊ रवाना 
  • पूछताछ के बाद एफआईआर में शामिल होंगे नए नाम 

विज्ञापन
A team left for Lucknow to interrogate the selected
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2010 में हुई धांधली के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई अब एफआईआर में कुछ नए शामिल करने करने की तैयारी में है। सीबीआई की एक टीम उत्तर प्रदेश सचिवालय में तैनात एपीएस अभ्यर्थियों से पूछताछ के लिए लखनऊ रवाना हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कुछ कर्मचारियों को सीबीआई स्थित दिल्ली मुख्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई अपनी एफआईआर में यह स्पष्ट कर चुकी है कि एपीएस-2010 की भर्ती में 331 अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देते हुए तीसरे चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा के लिए क्वालीफाई कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ अभ्यर्थियों का अंतिम चयन भी हो गया था और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सचिवालय में उन्हें नियुक्ति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


सीबीआई ने इनमें से तमाम अभ्यर्थियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय बुलाया था, लेकिन कुछ अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ के लिए सीबीआई की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कई दिनों तक दस्तावेज खंगालने के बाद सीबीआई ने अब आयोग के कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब किया है। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में एपीएस भर्ती-2010 में धांधली के लिए पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ को नामजद करने के साथ आयोग के कुछ अज्ञात अफसरों/कर्मचारियों और बाहरी अज्ञात लोगों की भूमिका को भी संदिग्ध माना है। सूत्रों का कहना है कि चयनितों और आयोग के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीआई अपनी एफआईआर में कुछ नए नाम शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed