{"_id":"6adbc46744916faa70078663","slug":"a-special-tet-will-be-held-at-six-divisional-headquarters-on-november-3-allahabad-news-c-3-1-ald1067-1003899-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीन नवंबर को छह मंडल मुख्यालयों पर होगी विशेष टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीन नवंबर को छह मंडल मुख्यालयों पर होगी विशेष टीईटी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात ‘विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (विशेष टीईटी) की परीक्षा तिथि और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि स्पेशल टीईटी की लिखित परीक्षा आगामी तीन नवंबर को प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों में होगी।
परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से पांच बजे तक आयोजित होगी। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए आधिकारिक विज्ञापन पांच सितंबर को प्रकाशित किया गया था।
आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और समयबद्ध यात्रा प्रबंधन के दृष्टिगत आवंटित परीक्षा जनपद का विवरण आयोग की अधिकृत वेबसाइट http://upessc.up. gov.in/ पर प्रदर्शित कर दिया गया है।