फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a minor girl died in playing

झूले से खेलते समय किशोरी की मौत

Thu, 28 May 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
a minor girl died in playing
क्षेत्र के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत तिगनौता गांव में मंगलवार शाम को एक किशोरी की संदिग्ध हालत में गले में रस्सी से फंदा कसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने यह कहकर लौटा दिया कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। उसके बाद परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

तिगनौता गांव निवासी संजय पाल अपना काम धंधा करता है। उसकी 11 वर्षीय बेटी उन्नति पाल कमरे में खेल रही थी। घरवालों की माने तो वह छत के चुल्ले में रस्सी का झूला डालकर झूल रही थी। उसी दौरान झूले की रस्सी उन्नति के गले में फंस गई। जब तक घरवालों को पता चलता, उसका गला कस गया था और उसकी मौत हो गई थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पता चलने पर नैनी पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी हादसे का शिकार हुई है। उसके बाद घरवालों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed