अस्पताल कैंपस में एंबुलेंस से भदोही के युवक का पैर कुचला, हालत गंभीर, बीएचयू रेफर
- एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, युवक को बीएचयू रेफर किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन स्थित सरस्वती हार्ट केयर हास्पिटल में बुधवार तड़के एंबुलेंस चालक की लापरवाही से औराई के दिनेश कुमार का पैर कुचल गया। एंबुलेंस से इतनी बुरी तरह से पैर कुचला कि नौबत पैर काटने की आ गई। सुबह परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया और दिनेश को बीएचयू रेफर कर दिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
औराई भदोही के रहने वाले अमृत लाल सरोज को कुछ दिन पहले सरस्वती हार्ट केयर में भर्ती कराया गया था। तबियत सही होने पर बुधवार को अमृत को डिस्चार्ज किया जाना था। उनकी पत्नी निर्मला और भतीजा दिनेश अस्पताल में थे। बुधवार तड़के दिनेश पानी लेने के लिए निकला। उसी समय अस्पताल की एंबुलेंस तेजी से कैंपस में आई। दिनेश को टक्कर मारी तो वह गिर पड़ा। एंबुलेंस उसका पैर कुचलते हुए आगे निकल गई। दिनेश का पैर बुरी तरह से कुुचल गया। वह चीखने चिल्लाने लगा तो अस्पताल के स्टाफ ने उसे एसआरएन हास्पिटल में भर्ती करा दिया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने सरस्वती हार्ट केयर में एंबुलेंस से एक युवक का पैर कटने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे। युवक के परिवार वालों को आर्थिक मदद भी दी जाय। अमरेंद्र के साथ ही बार काउंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा और बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधक को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।