फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A man's leg crushed by ambulance in hospital campus

अस्पताल कैंपस में एंबुलेंस से भदोही के युवक का पैर कुचला, हालत गंभीर, बीएचयू रेफर

Wed, 07 Jul 2021 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

  • एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, युवक को बीएचयू रेफर किया गया

विज्ञापन
A man's leg crushed by ambulance in hospital campus
prayagraj news : सरस्वती हार्ट केयर परिसर में एबुंलेंस की चपेट में आए युवक के परिजनों ने जाकर हंगामा किया। इस दौरान मामले को पुलिस ने समझाबुझा कर खत्म कराया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जार्जटाउन स्थित सरस्वती हार्ट केयर हास्पिटल में बुधवार तड़के एंबुलेंस चालक की लापरवाही से औराई के  दिनेश कुमार का पैर कुचल गया। एंबुलेंस से इतनी बुरी तरह से पैर कुचला कि नौबत पैर काटने की आ गई। सुबह परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया और दिनेश को बीएचयू रेफर कर दिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


औराई भदोही के रहने वाले अमृत लाल सरोज को कुछ दिन पहले सरस्वती हार्ट केयर में भर्ती कराया गया था। तबियत सही होने पर बुधवार को अमृत को डिस्चार्ज किया जाना था। उनकी पत्नी निर्मला और भतीजा दिनेश अस्पताल में थे। बुधवार तड़के दिनेश पानी लेने के लिए निकला। उसी समय अस्पताल की एंबुलेंस तेजी से कैंपस में आई। दिनेश को टक्कर मारी तो वह गिर पड़ा। एंबुलेंस उसका पैर कुचलते हुए आगे निकल गई। दिनेश का पैर बुरी तरह से कुुचल गया। वह चीखने चिल्लाने लगा तो अस्पताल के स्टाफ ने उसे एसआरएन हास्पिटल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन

 

A man's leg crushed by ambulance in hospital campus
prayagraj news : सरस्वती हार्ट केयर परिसर में एबुंलेंस की चपेट में आए युवक के परिजनों ने जाकर हंगामा किया। इस दौरान मामले को पुलिस ने समझाबुझा कर खत्म कराया। - फोटो : prayagraj
यहां डाक्टरों ने तुरंत बीएचयू ले जाने को कहा। उन्होंने बताया कि हालत बहुत खराब है। पैर काटने की नौबत आ गई है। इतना सुनते ही घर वाले भड़क गए। कुछ देर में भदोही से तमाम लोग आ गए। सरस्वती हार्ट केयर में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी पहुंच गई। घर वाले आर्थिक मदद मांग रहे थे। उनका कहना था दिनेश के इलाज में जितना खर्च को वह अस्पताल दे। काफी देर तक विवाद होता। बाद में निर्मला देवी की तहरीर पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है। जैसा निष्कर्ष निकलेगा, उसी के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने सरस्वती हार्ट केयर में एंबुलेंस से एक युवक का पैर कटने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे। युवक के परिवार वालों को आर्थिक मदद भी दी जाय। अमरेंद्र के साथ ही बार काउंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा और बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधक को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed