फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A live snake came out in the supplied water, people reached the general manager after filling the bottle

सप्लाई वाले पानी में निकला जिंदा सांप, बोतल में भरकर लोग पहुंचे महाप्रबंधक के पास

Tue, 12 Oct 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
A live snake came out in the supplied water, people reached the general manager after filling the bottle
अल्लापुर में नागरिक के घर पेयजल पाइप लाइन से सांप निकालने के बाद पहुंचे पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह। - फोटो : prayagraj
जल संस्थान की ओर से शहर में सप्लाई किए जाने वाले पानी से घरों में पेयजल की गुणवक्ता में सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन घरों में दूषित पानी केसाथ ही कीड़े आने की शिकायतें दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

अल्लापुर केशिवपुरी रोड स्थित मकान में ऐसा ही मामला सामने आया। कॉलोनी निवासी आरपी वर्मा केघर सप्लाई के पानी में सांप निकल आया। इसके बाद परिवार केलोगों ने सांप को बोतल में बंद कर जल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच कर लोगों ने इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन



मंगलवार सुबह शहर के अल्लापुर में रहने वाले आरपी वर्मा के पुत्र रवि प्रकाश जब बाथरूम में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक नल के नीचे रखें बाल्टी में सांप तैरता दिखा। सांप की लंबाई ढेड़ फुट थी। बाल्टी में सांप का वीडियो बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी भेंजा गया। शहर में पेयजल सप्लाई से अब संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं, तो नालियों से होकर भी कई जगह से पाइप लाइन गुजरी है। संक्रामक बीमारियां तो ठीक है, अब पानी उगले वाले नल से पानी के साथ सांप निकल रहा है।  पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने महाप्रबंधक से मांग की अल्लापुर सहित शहर के सभी ओवर हेड टैंक की पूरी तरह से सफाई कराने और दवा डालकर पीने योग्य पानी की सप्लाई कराई जाए।



दूषित पानी की आपूर्ती के साथ सांप आने से लोगों में खौफ

घरों में दूषित पानी की समस्या तो नहीं हल हो सकी लेकिन नल से सांप निकलने के बाद लोगों ने सांप को एक बोतल में भरकर जल संस्थान पहुंचे। महाप्रंबधक केसामने लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि जल संस्थान से आने वाले पानी को बिना फिल्टर किए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर टोंटी से सांप किलने लगे तो लोगों के लिए यह किसी खौफ से कम नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed