फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a letter issue against to vc

कुलपति के खिलाफ जारी किया श्वेतपत्र

Sat, 21 Sep 2019 02:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
a letter issue against to vc
इलाहाबाद विश्वविद्यालय बचाओं संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित शहर के आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारी नेताओं, शिक्षकों एवं छात्रों की संयुक्त सभा में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ श्वेतपत्र जारी किया गया। साथ ही छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को समर्थन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

प्रो. रंजना कक्कड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 23 सितंबर को समस्त संगठन स्वतंत्र रूप से इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाएंगे। साथ ही निर्णय गया कि कुलपति और महिला के बीच बातचीत का वायरल हुआ कथित ऑडियो शहर के अलग-अलग मुहल्लों में जाकर लोगों को सुनाएंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, ऋचा सिंह, अवनीश यादव ने विश्वविद्यालय की दुर्दशा के लिए कुलपति को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सभी संगठन एवं आम नागरिक एक मंच पर आ चुके हैं। कुलपति को एक हफ्ते में विश्वविद्यालय छोड़कर जाना होगा।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम किशोर शास्त्री ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलने का समय मांगा जाएगा। सभा में प्रो. केजी श्रीवास्तव, अधिवक्ता कमरुद्दीन हसन, इविवि कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री मुश्ताक, प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव, फूलचंद दुबे, प्रो. यूएस राय, प्रो. विनय चंद्र पांडेय, प्रो. केसरी द्विवेदी, कमल सिंह यादव, प्रो. लालसा यादव, प्रो. सूर्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के समर्थन में ऑक्टा ने की सभा
कुलपति के समर्थन में ऑक्टा कार्यकारणी की शुक्रवार को हुई सभा में कहा गया कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के कारण विश्वविद्यालय को अस्थिर करना चाहते हैं, जो ऑक्टा नहीं होने देगा। पदाधिकारियोें ने कहा कि कुलपति ने महाविद्यालयों में पीजी और शोध कराने की अनुमति देकर एक बड़ी सामाजिक मांग पूरी की। पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को अस्थिर करने वालों के खिलाफ छात्रों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सभा में ऑक्टा महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. अर्चना पाल, डॉ. इभा सिरोठिया, डॉ. आरपी गंगवार, डॉ. केएन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed