फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A day before the end of the parole, former MLA Udaybhan Karwaria wrote a touching letter to the public

पेरोल खत्म होने के एक दिन पहले पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने जनता के नाम लिखा मार्मिक पत्र

Sat, 05 Jun 2021 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 12:12 AM IST
सार

  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ उदयभान का मार्मिक पत्र, मेदांता की रिपोर्ट भी की संलग्न 
  • कहा पत्नी नीलम करवरिया लीवर सिरोसिस का कर रही है सामना,  कार्यकर्ता करते रहें सहयोग 

विज्ञापन
A day before the end of the parole, former MLA Udaybhan Karwaria wrote a touching letter to the public
उदयभान करवरिया (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भतीजी की शादी के लिए 13 मई को पेरोल पर छूटे पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं से एक मार्मिक अपील की। पांच जून को खत्म हो रही पेरोल के ठीक एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया उनकी पत्नी एवं मेजा विधायक नीलम करवरिया लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि मेरी  अनुपस्थिति में विधायक नीलम का उसी प्रकार से सहयोग करते रहेंगे जैसा कि मेरा सहयोग किया।
विज्ञापन


उदयभान ने पत्नी नीलम के फेसबुक के माध्यम से जारी अपने  पत्र में कहा कि कार्यकर्ता नीलम करवरिया को  लेशमात्र का भी यह आभास नहीं होने देंगे कि वह कहीं भी  राजनैतिक रूप से अकेली हैं । कहा कि बीमार होने के बावजूद नीलम अपनी बीमारी भूल कर सामाजिक सेवा में इसी प्रकार से तत्पर्य रहेंगी। पत्र में उदयभान ने यह भी बताया कि  नीलम करवरिया को दो- ढ़ाई वर्ष पूर्व डेंगू हो गया था। इस वजह से उनके लीवर में इन्फेक्शन आ गया।  कहा कि पत्नी की लीवर की बीमारी के कारण प्लेटलेट्स ना बढ़ने से चिंतित था इस कारण से मेदांता अस्पताल गुड़गांव में सम्पूर्ण लीवर की जांच करवाई।
विज्ञापन


उदयभान ने विधायक की मेडिकल रिपोर्ट भी अपने पत्र के साथ अटैच की। कहा कि  नीलम बीमारी की हालत में भी  सबके बीच रह कर इमानदारी से अपना कार्य कर रही हैं। उदयभान ने कहा कि पत्नी की  बीमारी को लेकर उन्हें  आत्मिक कष्ट भी है। ऐसे में कुछ लोग उनकी इस बात का मजाक भी उड़ा सकते हैं। लेकिन जिस तरह से राजनैतिक क्षेत्र में मैने सेवा की, उसी प्रकार से नीलम भी अपनी बीमारी की चिंता न किए बगैर पूरी तरह से सक्रिय हैं। उदयभान के इस पत्र पर पार्टी के तमाम नेताओं द्वारा कमेंट किए गए। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि वह विधायक नीलम के साथ हैं। बाबी तिवारी ने नीलम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed