फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A day after the death of the wife to the husband jumped train

पत्नी की मौत के एक दिन बाद पति कूदा ट्रेन के आगे

Mon, 23 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
A day after the death of the wife to the husband jumped train
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर का सुनील कुमार तिवारी (28) पत्नी प्रीति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका। पत्नी की रविवार दिन में सड़क हादसे में मौत हुई तो सुनील ने सोमवार सुबह कोठापारचा में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुनील ने आत्महत्या करने के पहले अपने मामा नंदलाल दुबे को फोन किया था कि अब वह जीना नहीं चाहता। उसकी लाश को भी प्रीति के साथ जलाना। फोन से घबराए मामा ने उसके ताऊ स्वामीनाथ को तुरंत फोन कर बताया भी कि सुनील कोई गलत कदम उठा सकता है। परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन 11 बजे खबर आई कि सुनील का शव रेल पटरियों पर पड़ा हुआ है। परिजन 24 घंटे के भीतर दूसरी मौत की खबर पाकर टूट गए। सोमवार को पति-पत्नी के शव का एक साथ पोस्टमार्टम हुआ और अर्थी भी एक साथ उठी।
विज्ञापन


प्रीति (24) तीन माह की गर्भवती थी। वह देखभाल के लिए कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी के पहाड़ी गांव में अपने मायके आ गई थी। रविवार दोपहर जीवन ज्योति अस्पताल चेकअप के लिए आई  थी। पिता राधेश्याम तिवारी के साथ बाइक से घर लौटते वक्त नैनी के महेवा पट्टी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। राधेश्याम रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में लिपिक हैं। हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई थी। खबर पाकर सुनील बुरी तरह टूट गया। वह दो घंटे बाद ही इलाहाबाद पहुंच गया लेकिन पंचनामे में देरी के चलते रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुनील कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में अपने ताऊ स्वामीनाथ के घर पर रुका था। सुबह सात बजे के आसपास वह किसी को बताए बिना ही घर से निकल गया था। उसने सुबह अपने मामा नंदलाल को फोन किया था। मामा छत्तीसगढ़ में रहते हैं और प्रीति के मौत की खबर मिलने के बाद रात में ही इलाहाबाद के लिए ट्रेन से रवाना हो गए थे। उनकी ट्रेन शंकरगढ़ में थी जब उनके पास सुनील का फोन आया था। ट्रेन के आगे कूदने से पहले फोन करने की जानकारी नंदलाल ने खुद कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed