{"_id":"5f78dbfd8ebc3e9bad320f84","slug":"a-corruption-case-was-filed-against-so-before-ghurpur-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरपूर थाने के पूर्व एसओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरपूर थाने के पूर्व एसओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
Sun, 04 Oct 2020 03:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Oct 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर घूरपुर थाने के पूर्व एसओ अरविंद कुमार त्रिवेदी पर भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मामले की जांच करने वाले भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक की तहरीर पर घूरपुर पुलिस ने की है। कार्रवाई शनिवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर इकाई के निरीक्षक बीएस दोहरे की तहरीर पर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि 2017 में आरोपी एसओ के खिलाफ तत्कालीन अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने आरोपी एसओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कराने की संस्तुति की थी।
जिसमें एडीजी के अनुमोदन के बाद उन्हें मामले की जांच सौंपी गई। उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन व जांच के क्रम में पूर्व एसओ पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उसके खिलाफ घूरपुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट भेज दी गई है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से नियुक्त विवेचक करेंगे।