फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A case of rape has been registered against a suspended inspector, causing panic in the police department due

Prayagraj : निलंबित दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, एसीपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मची खलबली

Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

कोहड़ौर थाने में तैनात निलंबित दरोगा सुजीत कुमार यादव के खिलाफ महिला थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A case of rape has been registered against a suspended inspector, causing panic in the police department due
up police - फोटो : istock

विस्तार

कोहड़ौर थाने में तैनात निलंबित दरोगा सुजीत कुमार यादव के खिलाफ महिला थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा के फरार होने के बाद अब उस पर इनाम घोषित करने की कवायद तेज हो गई है। उसकी तलाश में नगर कोतवाली और कोहड़ौर पुलिस को लगाया गया है।

विज्ञापन


2023 बैच के उपनिरीक्षक गाजीपुर निवासी सुजीत कुमार यादव एक साल से अधिक समय से कोहंड़ौर थाने में तैनात हैं। सोमवार की शाम झांसी से आई एक युवती ने बताया कि सुजीत यादव का उससे कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों पढ़ाई के दौरान साथ रहे। दोनों की दोस्ती फेसबुक व इंस्टाग्राम से हुई थी। शादी का वादा कर आरोपी ने संबंध भी बनाए। उसे कोहड़ौर थाना क्षेत्र में भी किराए के मकान में रखा। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर जांच के बाद एसपी दीपक भूकर ने दरोगा सुजीत यादव को निलंबित कर दिया। कोहड़ौर से पुलिस लाइन में दरोगा ने आमद भी कराई लेकिन दूसरे दिन गैरहाजिर हो गया। युवती की शिकायत पर महिला थाने में मंगलवार की रात पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार फरार निलंबित दरोगा पर अब इनामी की तैयारी है। जल्द ही उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई ने लिखाई रपट

पुलिस लाइन की परेड से गायब दरोगा सुजीत यादव के खिलाफ प्रतिसार निरीक्षक ने रपट लिखाई है। आरआई का कहना है कि आमद कराने के बाद दरोगा परेड में शामिल नहीं हो रहा था। जिसके चलते जीडी में रपट दर्ज कराई गई है।

युवती की शिकायत पर निलंबित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। - प्रशांत राज हुड्डा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed