फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a book will publish on kumbh

कुंभ पर छपेगी पुस्तक

Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
a book will publish on kumbh
कुंभ पर जल्द ही किताब प्रकाशित की जाएगी। इसमें उसके पौराणिक महत्व और इतिहास के अलावा अब तक के आयोजनों का भी वर्णन होगा। साथ ही शोध भी शामिल किए जाएंगे। पुस्तक में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा आदि पहलुआें का भी विस्तार से वर्णन होगा। इसी महीने प्रकाशक की तलाश पूरी होने की उम्मीद है। इस संबंध में बृहस्पतिवार तक प्रकाशकाें से ऑनलाइन आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

कुंभ-2019 के भव्य आयोजन के बाद अब इस पर पुस्तक प्रकाशित करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर तैयार होने वाली इस पुस्तक का प्रारूप तैयार हो चुका है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से इसकी तैयारी कुंभ आयोजन के साथ ही कर दी गई थी। पुस्तक में अलग-अलग विभाग की ओर से कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण होगा। आईआईटी समेत अनेक संस्थाओं की ओर से कुंभ के सामाजिक, आर्थिक समेत अन्य पहलुओं पर शोध किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लंदन के संस्थान से भी इसके लिए समझौता हुआ है। इन संस्थाओं की ओर से भीड़ नियंत्रण के अलावा वाहनों के आवागमन, पार्किंग आदि को लेकर भी शोध हुए हैं। पुस्तक में इन सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। इसमें कुंभ आयोजनों के ज्ञात इतिहास को भी शामिल किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट तथा उसका खाका तैयार करने के लिए सलाहकारों की नियुक्ति की गई है। अफसरों के अनुसार टीम रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही है। प्रकाशक के चयन के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अपने तीन वर्ष की उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच जाने की तैयारी में है। इसके लिए कॉफी टेबल बुक की छपाई समेत अनेक योजनाएं बनाई गईं हैं। इसमें प्रयागराज की कई योजनाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से उपलब्धियों की बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें कुंभ-2019 सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल होगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए काम, आउटर रिंग रोड, सिक्स लेन का पुल, गंगा एक्सप्रेस वे, वृद्धजनाें एवं दिव्यांगों को उपकरण वितरण सहित अनेक योजनाएं शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed