{"_id":"5cf90d73bdec2207594b288a","slug":"a-bomb-attack-on-advocate-near-the-judge-s-house-in-prayagraj-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जज आवास के पास अधिवक्ता पर बम से हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जज आवास के पास अधिवक्ता पर बम से हमला, जख्मी
Thu, 06 Jun 2019 06:26 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
दारागंज के अलोपीबाग में घर लौट रहे अधिवक्ता अनुपम यादव पर बम से हमला किया गया। छर्रे धंसने से उनके पैर व गर्दन में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मामले में पड़ोस के ही एक युवक पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। घटना के पीछे वजह पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह न करना बताया जा रहा है।
अधिवक्ता अनुपम (24) पुत्र मोहनलाल यादव मटियारा, अलोपीबाग के रहने वाले हैं। बुधवार रात 9.30 बजे के करीब वह घर लौट रहे थे। अभी वह विवेकानंद पार्क के पास पहुंचे थे कि तभी उन पर बम से हमला किया गया। इसमें छर्रे उनके पैर व गर्दन पर जा धंसे जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उधर हमलावर भाग निकला। सूचना मिली तो दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अधिवक्ता ने बताया कि उन पर हमला करने वाला उनका ही पड़ोसी नीरज यादव था। यह भी बताया कि फरवरी में नीरज, उसके भाई व पिता से उनका विवाद हो गया था जिसमें मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसके लिए राजी न होने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि घायल अधिवक्ता की तहरीर पर नरीज यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। रात में ही उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विवेकानंद पार्क के पास जिस जगह अधिवक्ता पर बम से हमला हुआ, उससे कुछ दूर पर ही एक जज का आवास है। रात में हुए जोरदार धमाके से इलाका दहल उठा। उधर जज आवास के पास बम चलने की सूचना पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद आनननफानन में दारागंज थाने की फोर्स मौके पर पह्रुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।