फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a BJP became active after Sangh, campaign started to explain law

aसंघ के बाद भाजपाई भी हुए सक्रिय, कानून समझाने का शुरू किया अभियान

Sun, 22 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
a BJP became active after Sangh, campaign started to explain law
a BJP became active after Sangh, campaign started to explain law
संघ के बाद भाजपाई भी हुए सक्रिय, कानून समझाने का शुरू किया अभियान
विज्ञापन

0 मुस्लिम इलाकों में बांटे जा रहे नागरिकता कानून के पंफलेट
0 भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुद्धजीवियों से किया संपर्क
प्रयागराज। आम लोगों को नागरिकता संशोधन कानून समझाने की पहल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाद भाजपाइयों ने भी शुरू कर दी है। पिछले दो दिन के दौरान शहर में हुए प्रदर्शन के बाद भाजपा ने अपने पदाधिकारियों और अल्पसंख्यक मोर्चा को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पंफलेट बांटने को कहा है। इस पंफलेट में नागरिकता संशोधन कानून क्या है उसके बारे में विस्तार से लिखा है। तमाम मुस्लिम बुद्ध जीवी भी इस कार्य में लगे हुए हैं।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने टैगोर टाउन में नागरिकता संशोधन कानून समझाने के लिए तमाम बुद्धिजीवियों से शनिवार को संपर्क किया। अपने आवास पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और मंडल अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद एक गोष्ठी में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजनीतिक दलों लोगों को भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। लोग पहले इस कानून को पढ़े, इसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से दें। इस अवसर शशि वार्ष्णेय, अनिल भट्टा, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, भरत निषाद, ज्ञानेंद्र मिश्र, राजू शुक्ला, नीरज दीक्षित आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वसीम अहमद चौधरी ने भी नागरिकता संशोधन कानून के बारे में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अभियान शुरू किया है। वसीम ने कहा कि इस कानून से मुस्लिम समुदाय के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इसके बारे में कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मुस्लिम बुद्धिजीवियों से भी इस संबंध में संपर्क कर रहे हैं। तमाम इलाकों में बुद्धजीवियों के माध्यम से पंफलेट आदि भी शनिवार को वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed