{"_id":"8-50388","slug":"Allahabad-50388-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िहार ब्लाक प्रमुख के पति ने बेची दूसरे की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौड़िहार ब्लाक प्रमुख के पति ने बेची दूसरे की जमीन
Allahabad
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कौड़िहार ब्लाक प्रमुख और सपा नेता सुनीता यादव के पति कुंदन सिंह यादव फर्जीवाड़े में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने गद्दोपुर मोरहूं का कुंदन सिंह यादव बनकर उसकी जमीन दूसरों को बेच दी। रजिस्ट्री पर नाम, पता तो मोरहूं के कुंदन का लिखा है, लेकिन फोटो ब्लाक प्रमुख के पति कुंदन की लगी है। जमीन तो उन्होंने 31 जनवरी 2004 को बेची थी, लेकिन मामला इसी वर्ष जून में तब खुला जब जार्जटाउन के डॉ. अजय वर्मा ने कब्जा लेकर वहां काम शुरू करवा दिया। मोरहूं के कुंदन ने नवाबगंज थाने पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे तवज्जो नहीं दिया। थककर वह आईजी जोन मुथा अशोक जैन के पास पहुंचा। उनके निर्देश पर ब्लाक प्रमुख के पति कुंदन सिंह यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में बुधवार को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इस मामले में कुंदन सिंह यादव, डॉ. अजय वर्मा के साथ ही रजिस्ट्री में गवाह बने नैनी के गोपाल सिंह, मलाक हरहर के रामसेवक को भी नामजद किया गया है। मोरहूं के कुंदन सिंह यादव का कहना है कि गद्दोपुर में उसकी 3140 वर्ग मीटर जमीन है। इसमें 335 वर्ग मीटर जमीन डॉ. अजय को बेची गई। उसे जानकारी मिली कि जमीन के कुछ और हिस्सों को भी दूसरे लोगों को बेच दिया गया है। वह मोरहूं का है जबकि प्रमुख के पति फतूहपुर उपरहार के रहने वाले हैं। रजिस्ट्री पर नाम तो उसका लिखा है कि लेकिन फोटो प्रमुख के पति की लगी है। इसी से मामला पकड़ में आ गया। एफआईआर नवाबगंज थाने में दर्ज की गई है, लेकिन घटनास्थल सोरांव होने के कारण इसे वहां ट्रांसफर कर दिया जाएगा।