{"_id":"8-43577","slug":"Allahabad-43577-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी का बमरौली एयरपोर्ट पर आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी का बमरौली एयरपोर्ट पर आगमन
Allahabad
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अपराह़्न बाद बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंच रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी नई दिल्ली एयरपोर्ट से विशेष विमान से अपराह् बाद बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेगी। जहां कुछ वक्त गुजारने के बाद वह हेलीकाप्टर से मध्य प्रदेश के सीधी के लिए रवाना कर जाएगी। सीधी में रैली को संबोधित करने के बाद सोनिया गांधी दोबारा बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेगी और एयरपोर्ट पर खड़े विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक सोनिया गांधी को स्थानीय नेताओं से मिलने का कोई प्रोग्राम तय नही था। हालांकि पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि सोनिया गांधी की अगुवानी के लिए पार्टी आलाकमान को ईमेल भेजा गया है लेकिन अभी तक आलाकमान की ओर से यह संदेश नहीं मिला है सोनिया गांधी स्थानीय नेताओं से मिलेगी या नहीं? बहरहाल पार्टी के कुछ पदाधिकारी लगातार इस जुगत में है कि बमरौली एयरपोर्ट पर सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात हो जाए।
विज्ञापन