फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छेड़खानी में दरोगा-सिपाही को पीटा, लाइन हाजिर

छेड़खानी में दरोगा-सिपाही को पीटा, लाइन हाजिर

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली के एक गेस्ट हाउस में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में लूकरगंज चौकी के इंचार्ज आनंद कुमार पांडेय और सिपाही भूपेंद्र सिंह की बारातियों ने जमकर पिटाई की। उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान दरोगा की जैकेट फट गई। सूचना पर खुल्दाबाद के एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। एसओ दोनों को जीप में बैठाकर थाने ले लाए। रात में ही दुलहन की बड़ी बहन की तहरीर पर दरोगा और सिपाही के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि दरोगा-सिपाही शराब के नशे में धुत थे। दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। झगड़ा रात 12 बजे के आसपास शुरू हुआ। लूकरगंज के रहने वाले कोरियर एजेंसी संचालक की बहन की शादी थी। युवती विकलांग है। बारात करछना के एक गांव से आई थी। द्वारपूजा और जयमाल के बाद घरवाले और बाराती आगे के कार्यक्रमों की तैयारी में लगे थे तभी हल्ला मच गया। दुलहन की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज और सिपाही उनके कमरे में घुस आए और महिलाओं के साथ अभद्रता की। बड़ी बहन खुल्दाबाद की एक कालोनी में रहती है। उन्होंने ब्लाउज खींचने का आरोप भी लगाया। बारातियों ने पुलिस वालों को टोका तो उनको गालियां बकी गईं। इससे बाराती भड़क गए और वापस जाने की धमकी देने लगे। इसी बीच लोगों ने दरोगा और सिपाही को पकड़ लिया। मारपीट में दरोगा की जैकेट भी फट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ आरोपियों को साथ ले आए और पीछे-पीछे बाराती भी थाने पहुंच गए। रविवार भोर तक थाने पर हंगामा चलाता रहा। आखिरकार दरोगा और सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 354 के तहत मुकदमा लिख लिया गया। आरोप लगाने वाली महिला का मेडिकल नहीं कराया गया। जिस गेस्टहाउस में झगड़ा हुआ, वह लूकरगंज पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर है जहां दोनों तैनात हैं। उधर, चौकी इंचार्ज ने आरोपों को झूठा बताया। कहा कि वह गश्त पर थे। झगड़ा देखकर वह गेस्ट हाउस में पहुंच गए। वहां पर उनके और सिपाही के साथ मारपीट की गई। दोनों को चोटें आई हैं। सिपाही-दरोगा ने दिन मेडिकल करवाया। दारोगा ने भी खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed