फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस से खफा वकीलों ने किया चक्काजाम

पुलिस से खफा वकीलों ने किया चक्काजाम

Tue, 28 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 28 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। साथी पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दो दिन भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर हाईकोर्ट के सामने चक्काजाम कर दिया। धूमनगंज इंस्पेक्टर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वकीलों ने जाम समाप्त किया। राजरूपपुर में रहने वाले वकील अतुल श्रीवास्तव पर शनिवार दोपहर जागृति चौराहा के पास जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे चंदन नामक व्यक्ति ने हमला कर दिया था। उनका कोट फाड़ दिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर धमकी दी। भाई पीयूष श्रीवास्तव समेत कई लोगों के आने पर चंदन अपने साथियों संग भाग गया था। अतुल के साथ कई अधिवक्ताओं ने धूमनगंज थाने जाकर अर्जी दी तो पुलिस ने चंदन के खिलाफ केस लिखा। वकील पर हमले के तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर हाईकोर्ट के सामने जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं अनिल तिवारी, स्वर्णलता सुमन, ताहिरा शबनम, कल्पना श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला, कृपाशंकर मिश्रा, आनंद मिश्रा आदि की मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धूमनगंज रामसूरत सोनकर से झड़प हो गई। इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई जरूर होगी। इस पर अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि पुलिस ने उदासीनता बरती तो इस मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed