फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जलकल कर्मियों को नए साल का तोहफा, मिलेगा बकाया

जलकल कर्मियों को नए साल का तोहफा, मिलेगा बकाया

Sun, 26 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 26 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेशभर में जलकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानीय निकाय निदेशालय ने नए साल का तोहफा दिया है। निदेशालय ने उनकी 24 माह की भविष्य निधि की रकम को खातों में जमा करने, वेतन, फंड सहित छठे वेतनमान का एरियर, डीए, बोनस भुगतान, एसीपी लाभ तत्काल देने को कहा है। इस संबंध में निकाय निदेशक ने महाप्रबंधकों को आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के कर्मचारियों के भविष्य निधि की रकम उनके खातों में जमा होने के मामले में कर्मचारी संगठन लगातार निदेशालय पर दबाव बना रहे थे। इसके साथ ही छठे वेतनमान का एरियर अब तक न मिलने, डीए, बोनस, एसीपी लाभ देने, मृतक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका कोई भी भुगतान न होने के संबंध में भी समय-समय पर मांग उठती रही है। इस मामले में कर्मचारी संगठन नगर विकास मंत्री से लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास और स्थानीय निकाय निदेशक से कई बार गुहार लगा चुके हैं। कर्मचारी संगठन तथा जल संस्थानों में ठेकेदारी प्रथा भी खत्म करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, ताकि इसमें होने वाले अतिरिक्त व्यय को रोका जा सके।
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर इलाहाबाद में भी जलकल विभाग के कर्मचारी समय-समय पर धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह की ओर से पिछले दिनों इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस उन्होंने महाप्रबंधकों को भविष्य निधि तत्काल संबंधित खातों में जमा करने और वेतन, फंड, एरियर का भुगतान भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जल संस्थानों में ठेकेदारी प्रथा को रोककर हो रहे अतिरिक्त व्यय के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed