फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चोरों के निशाने पर दुकानें

चोरों के निशाने पर दुकानें

Sun, 26 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 26 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सर्द रातों में चोरों के निशाने पर दुकानें आ गई हैं। 22 जनवरी को सोहबतियाबाग में तीन दुकानों के ताले टूटे तो शुक्रवार रात चोरों ने खुल्दाबाद थाना क्षेत्र की तीन दुकानों पर धावा बोल दिया। हिम्मतगंज में पुरानी जीटी रोड पर रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी और हजारों रुपये का सामान ले उड़े। सुबह लोगों ने शटर के ताले कटे देखे तो पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

हिम्मतगंज में पुरानी जीटी रोड पर सुजीत केसरवानी की लक्ष्मी स्टोर नाम से होलसेल की दुकान है। इसी रोड पर लूकरगंज पट्टी पर खुल्दाबाद हिम्मतगंज संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाने मोहम्मद और हिम्मतगंज पट्टी पर सुनील कुशवाहा की राजू ब्रदर्स नाम से होलसेल की दुकान है। शुक्रवार रात तीनों दुकानों के ताले टूट गए। चोर सुजीत की दुकान से चार हजार रुपये कैश और 10 हजार रुपये के हार्लिक्स, डीओ के डिब्बे उठा ले गए। चोरों ने शाने मोहम्मद की दुकान का एक ताला तो तोड़ दिया लेकिन एक ताले को तोड़ने में सफल नहीं हो सके। एक तरफ से शटर को टेढ़ा करने की कोशिश भी की गई लेकिन भीतर बोरियां रखी होने के कारण चोर घुसने में कामयाब नहीं हो सके। सुशील की दुकान के भी दोनों ताले टूटे थे और आठ से 10 हजार रुपये का सामान गायब था। चोरी की सूचना पर एसएचओ खुल्दाबाद पीके राय मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती भी डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में गश्त तो बढ़ा दी है लेकिन चोरियां नहीं रुक रही हैं। शक नशेड़ियों और घुमंतू जातियों पर जताया जा रहा है। दो दिन के दौरान छह दुकानों के ताले टूटे लेकिन ज्यादा सामान चोरी नहीं गया। सोहबतियाबाग में तो चोर बियर की केन ही उठा ले गए। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को उठाया लेकिन सुराग नहीं मिला। करेली के भावापुर में डाक कर्मी के घर हुई चोरी का भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी घटना से व्यापारी नाराज हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता और महामंत्री अरुण श्रीवास्तव ने खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed