{"_id":"8-25718","slug":"Allahabad-25718-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएचएस से मिलने वाली छूट कम होने से भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएचएस से मिलने वाली छूट कम होने से भड़के कर्मचारी
Allahabad
Updated Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अखिल भारतीय रक्षा लेखा संघ (केंद्रीय कार्यालय) पूना शाखा की सभा में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सभा का संचालन कर रहे महासचिव राजेंद्र कुमार ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कटु आलोचना की। कहा कि आगामी बजट में कर्मचारियों को 3.5 लाख रुपए तक आय पर टैक्स से छूट मिलनी चाहिए। कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी घोषणा, जिसमें हृदय रोगियों को सीजीएचएस से मिलने वाली छूट 65000 से घटाकर 25000 रुपए तथा अन्य रोगियों को 20000 से घटाकर 10000 रुपए करने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की।
सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद कुमार झा ने कहा कि कर्मचारियों को मार्ग व्यय भत्ता जो, 800 रुपए प्रति माह दिया जा रहा है वह वर्ष 2006 से है, उस समय पेट्रोल की दर 35-40 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि वर्तमान में 74 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है। ऐसे में मार्ग व्यय भत्ता कम से कम 2000 रुपए प्रति माह मिलना चाहिए। संयुक्त सचिव प्रताप चटर्जी ने कहा कि महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में वर्तमान महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज किया जाए और नई पेंशन स्कीम समाप्त होनी चाहिए। सभा में जुगल किशोर सिंह, कंदर्प मोहन, धर्मेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, प्रेम नारायण, अशोक कुमार आदि शामिल थे।