{"_id":"8-25161","slug":"Allahabad-25161-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ की भेंट चढ़ रही बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ की भेंट चढ़ रही बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Allahabad
Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में इन दिनों चल रही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कुंभ मेले के भेंट चढ़ रही हैं। कुंभ मेले के कारण बंद चल रहे जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई-लिखाई के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा कराना संभव नहीं हो रहा। स्थानीय प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद करके परिसर को श्रद्घालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए आवंटित कर दिया है। इस कारण से बंद स्कूलों में किसी भी दशा में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराना संभव नहीं लग रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से सभी स्कूल-कॉलेज 17 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। 18 फरवरी को स्कूल खुलने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी तक पूरी करनी है। ऐसे में परीक्षकों की उपलब्धता से लेकर दूसरे विषयों की प्रैक्टिकल की तिथि भी पड़ने की संभावना है। कुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के बीत जाने के बाद अंतिम प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी पर बढ़ने वाली भीड़ को लेकर स्कूल बंद किए गए है। यूपी बोर्ड की ओर से इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े जिलों में पांच से 20 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि तय की है। अंतिम तिथि खत्म होने में अब मात्र आठ दिन शेष हैं, इसी बीच पांच दिन के लिए स्कूल बंद हैं, ऐसे में प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड स्कूलों के आग्रह पर तिथि आगे बढ़ा सकता है। स्कूल प्रबंधन भी परीक्षा समय पूरी करवाने को लेकर परेशान हैं।