{"_id":"8-23463","slug":"Allahabad-23463-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशप हाउस सहित कई जगहों पर क्रिसमस उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशप हाउस सहित कई जगहों पर क्रिसमस उत्सव
Allahabad
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। क्रिसमस की तिथियां करीब आने के साथ ही गिरजाघरों में तैयारियों भी तेज और तेज होती जा रही हैं। रविवार को पादरियों और अन्य मसीहियों ने घर-घर जाकर आशीष की प्रार्थना का क्रम आरंभ किया। गायन मंडलियों की ओर से प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कैरल गीत गाए गए। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं, कैंडिल लाइट सर्विस और सेंटा क्लॉज के आगमन जैसे कार्यक्रमों की धूम रही। क्रिसमस ट्री सजाकर मसीहियों ने उत्सव मनाया। चर्च को फूलों और बिजली की रंगीन रोशनी से सजाया गया।
मसीही उत्सव के क्रम में चौक चर्च में कैंडिल लाइट सर्विस आयोजित की गई तो चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस के जमुना चर्च की ओर से भी संडे वर्शिप में जुटे मसीहियों ने प्रभु यीशु की महिमा का बखान किया। सीएनआई के बिशप हाउस में डब्ल्यूएफसीएस कमेटी-महिला शाखा की ओर से आकर्षक तरीके से क्रिसमस ट्री सजाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटी मसीही महिलाओं ने यीशु की महिमा के गीत गाए। वहीं डॉ.काटजू रोड स्थित सेंट जान्स चर्च में संडे स्कूल की ओर से भी क्रिसमस ट्री पर अनेक कार्यक्रम हुए। रेव्हरेंड प्रवीण मैसी की देखरेख में क्रिसमस ट्री जलसा के तहत विशेष आराधना की गई।