{"_id":"8-23215","slug":"Allahabad-23215-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी के अश्लील पोस्टर छपवा कर बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी के अश्लील पोस्टर छपवा कर बांटे
Allahabad
Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कीडगंज के रहने वाले एक युवक ने खुन्नस में अपनी पत्नी को रुसवा कर डाला। शक्की पति ने अपनी बीवी के अश्लील पोस्टर छपवा कर बंटवा दिए। तमाम रिश्तेदारों के घर भेजे गए पोस्टर में पत्नी के बारे में गंदी बातें लिखीं। चरित्र पर उंगली उठाई और परिवार तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक की यह करतूत शहर में फैली तो बीवी और उसके घरवालों ने पुलिस का सहारा लिया। बीवी को शर्मसार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कीडगंज के रहने वाले संजय निषाद ने 1994 में कोहना, झूंसी की रहने वाली सविता (बदला हुआ नाम) से धूमधाम से शादी रचाई थी। संजय और सविता के तीन बच्चे हुए। संजय शक्की था, इसी बात को लेकर पत्नी से अनबन शुरू हो गई। विवाद बढ़ता गया और सविता ज्यादातर वक्त मायके में रहने लगी। दो साल पहले सविता ने संजय से अलग हो गई। वह बच्चों संग मायके जाकर रहने लगी। अदालत में तलाक का केस भी दायर हो गया। अलगाव की वजह से खुन्नस बढ़ती गई। कुछ दिन पहले सविता के रिश्तेदारों के यहां एक पोस्टर पहुंचा। पोस्टर में सविता के बारे में काफी अश्लील बातें लिखी थीं। डाक से पोस्टर सविता के घर भी भेजा गया। इस हरकत में सविता के घरवाले परेशान हो गए। पूछताछ शुरू हुई तो सविता के घरवालों को पता चला कि यह करतूत संजय की है। इसके बाद सविता महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। उसने कीडगंज थाने में भी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ कीडगंज विनोद यादव ने चौकी इंचार्ज नई बस्ती देवेंद्र सिंह को जांच सौंप दी। प्रारंभिक तफ्तीश के बाद दरोगा ने रिपोर्ट दी कि सविता के खिलाफ साजिश हुई है। इसके बाद सविता की तहरीर पर 3/6 स्त्री अशिष्ट निरूपण अधिनियम के तहत संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।
अब बेकसूर बन रहा पति
इलाहाबाद। गिरफ्तारी के बाद संजय खुद को बेकसूर बताने लगा। उसका कहना है कि पोस्टर किसी और ने छपवा कर उसे फंसा दिया। संजय का कहना है कि वह किसी को पोस्टर बांटने नहीं गया। उसका कहना है कि वह पत्नी को इस तरह रुसवा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
रिश्तों पर उठाई उंगली
इलाहाबाद। छपवा कर बांटे गए पोस्टर में सविता के चरित्र पर उंगली उठाई गई है। शादी से पहले के रिश्तों को लेकर गंदी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में संजय को सीधा युवक बताते हुए शादी कर फंसने की बात लिखी गई है।
पोस्टर का दूसरा केस
इलाहाबाद। शहर में पोस्टर छपवा कर रुसवा करने का एक और मामला सामने आ चुका है। इससे पहले अतरसुइया की रहने वाली एक युवती के पोस्टर मोहल्ले में चिपकाए गए थे। युवती ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाए थे। हालांकि इस मामले में अभी जांच चल रही है।