{"_id":"8-22942","slug":"Allahabad-22942-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी लॉकअप में बंदियों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी लॉकअप में बंदियों ने काटा बवाल
Allahabad
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कचहरी लॉकअप में सोमवार को बंदियों ने जमकर बवाल किया। पीने का पानी न मिलने से गुस्साए बंदियों ने लॉकअप में हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कैदियों को पेशी पर ले जाया जाने लगा तो वह पुलिसवालों से भिड़ गए। कोई भी बंदी पेशी पर जाने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने लाठी मार बंदियों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। काफी जद्दोजहद के बाद कुछ कैदियों की पेशी हो सकी लेकिन ज्यादातर बंदी बवाल की वजह से वापस जेल भेज दिए गए। इस दौरान बंदियों केपरिजन भी हंगामा करने लगे। बवाल से कचहरी में अफरातफरी का आलम रहा।
कचहरी में अव्यवस्था को लेकर कई सालों से बंदी हंगामा करते आ रहे हैं। लॉकअप में पानी और शौचालय की व्यवस्था को लेकर आए दिन बवाल होता है। सोमवार को भी इसी मामले को लेकर बंदी भड़क गए। कुछ बंदियों के घरवाले खाना लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने घरवालों से मिलने और उनका लाया खाना खाने से मना किया तो बवाल शुरू हो गया। बंदी लाकअप से निकलने को तैयार नहीं हुए। पुलिसवालों ने उन्हें पेशी पर ले जाने की कोशिश की तो वह भिड़ गए। मारपीट के बाद लाठी चली। नारेबाजी से हंगामा मच गया। खबर पाकर कर्नलगंज थाने की फोर्स भी पहुंच गई। बवाल कर रहे बंदियों को वज्र से जेल ले जाया गया।