{"_id":"8-22524","slug":"Allahabad-22524-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए मौलाना आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए मौलाना आजाद
Allahabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से करेली में रविवार को समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों ने भी मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इरफान अली इस्लामिक एकेडमी, गौसनगर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए फरहान उल्ला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजाद का बड़ा योगदान है। अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार मौलाना आजाद के नाम से योजना चला रही है। समारोह में नफीस अनवर, सिब्तैन अली सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मंडलीय अध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आजाद हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। कार्यक्रम में संतोष मिश्र, संत प्रसाद पांउेय, अवधेश त्रिपाठी, अनुज अग्रवाल, मिर्जा जकी अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन