फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   9th student found hanging

नौवीं का छात्र फंदे पर लटका मिला

Thu, 06 Jan 2022 10:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
9th student found hanging
नौवीं का छात्र फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

खुल्दाबाद के भुसौली टोला की घटना, वजह स्पष्ट नहीं
प्रयागराज। खुल्दाबाद के भुसौली टोला में रहने वाले नौवीं के छात्र प्रिंस का शव घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उसने फांसी लगाकर जान दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसका पिता पान की गुमटी चलाता है जबकि मां आसपास के घरों में काम करती है। मंगलवार को पिता दुकान जबकि मां काम पर चली गई थी। घर में प्रिंस व उसकी बहन थी। कुछ देर बाद बहन भी किसी काम से बाहर चली गई। वापस आई तो दरवाजा भीतर से बंद था। बहुत आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिलने पर उसने भीतर झांका तो प्रिंस फांसी पर लटका मिला। सूचना पर माता-पिता के अलावा पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर अरविंद गौतम ने बताया कि घरवाले छात्र की खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब्यूरो

यमुना में कूदे युवक को नाविकों ने बचाया
प्रयागराज। नए पुल से कीडगंज निवासी श्यामू ने जान देने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान नदी में नाव पर मौजूद नाविक मनोज निषाद व उसके साथियों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि घरेलू कलह से परेशान होकर वह जान देने पहुंचा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed