{"_id":"60fb08ae8ebc3e58553b7d8a","slug":"99-teachers-who-got-counseling-got-appointment-letter-11-disappointed-candidates-allahabad-news-ald3116282160","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग कराने वाले 99 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, मायूस हुए 11 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग कराने वाले 99 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, मायूस हुए 11 अभ्यर्थी
Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
सार
69,000 सहायक भर्ती के तीसरे चरण में काउंसलिंग कराने वाले 99 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जबकि 11 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन और मूल अभिलेखों में अंतर मिलने पर नियुक्ति पत्र निर्गत करने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र पाने से खिले नव नियुक्त शिक्षकों के चेह?
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
69,000 सहायक भर्ती के तीसरे चरण में काउंसलिंग कराने वाले 99 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जबकि 11 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन और मूल अभिलेखों में अंतर मिलने पर नियुक्ति पत्र निर्गत करने पर रोक लगा दी गई। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। सदर विधायक राजकुमार पाल और रानीगंज विधायक धीरज ओझा, डीएम डॉ. नि तिन बंसल ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
शहर के अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम में पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर सभी नवनियुक्त शिक्षकों को दिखाया गया। लगभग दो घंटे तक चले कार्यक्रम में सभी नेताओं और अधिकारियों की नजरें स्क्रीन पर टिकी हुई थीं। बेसिक शिक्षा मंत्री, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन हुआ।
सदर विधायक राजकुमार पाल ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि पूरी लगन और ईमानदारी के साथ बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य उज्ज्वल करें। विधायक रानीगंज धीरज ओझा कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर अपना और जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ प्रभाष कुमार, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके पूर्व बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर विजय कुमार, शिवप्रकाश, रामकुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।