फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   98 drivers will be recruited in UP Roadways Prayagraj region, camps will be organized in rural areas.

Vacancy :यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन में होगी 98 ड्राइवरों की भर्ती, ग्रामीण इलाकों में लगाए जाएंगे कैंप

Sun, 09 Jun 2024 07:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 07:49 AM IST
सार

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के तहत संविदा पर चालकों की भर्ती होगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। महिला व पुरुष चालकों की भर्ती प्रयागराज, मंझनपुर, प्रतापगढ़, लालगंज, मिर्जापुर एवं बादशाहपुर में होगी।

विज्ञापन
98 drivers will be recruited in UP Roadways Prayagraj region, camps will be organized in rural areas.
रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन चालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार ग्रामीण अंचलों में कैंप भी लगाएं जाएंगे, ताकि मौके पर ही अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया जा सके। अभी 98 पदों पर भर्ती किए जाने की योजना है। इसके बाद पदों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन

 

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के तहत संविदा पर चालकों की भर्ती होगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। महिला व पुरुष चालकों की भर्ती प्रयागराज, मंझनपुर, प्रतापगढ़, लालगंज, मिर्जापुर एवं बादशाहपुर में होगी। संविदा चालक पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी की योग्यता कक्षा आठ पास और दो वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस अनिवार्य है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभ्यर्थी की ऊंचाई न्यूनतम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। इसमें न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष छह माह एवं अधिकतम 58 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

चालक के भर्ती होने पर प्रति किमी 1.89 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। फंड, रात्रि भत्ता, दुर्घटना बीमा की सुविधा रहेगी। 22 दिन की ड्यूटी एवं पांच हजार किमी पूर्ण करने पर तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उत्कृष्ट चालकों को प्रतिमाह 19593 रुपये एवं उत्तम योजना के तहत 16593 तक का पारिश्रमिक का भुगतान इसमें शामिल किया गया है। चालक के परिवार को फ्री यात्रा पास भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बादशाहपुर, पट्टी, लालगंज में कैंप 10 जून, फूलपुर, जारी, सरायअकिल में 11 जून, हंडिया, कोरांव, मंझनपुर में 12 जून और विंध्याचल, मेजारोड में कैंप 13 जून को लगेगा। इसके अलावा कुंडा में भी 11 एवं 12 जून को कैंप लगेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आगे जरूरत पड़ी तो पदों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed