फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईपीएल सट्टेबाजी में सवा दो लाख रुपये पकड़े गए

आईपीएल सट्टेबाजी में सवा दो लाख रुपये पकड़े गए

Mon, 22 Apr 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल सट्टेबाजी में सवा दो लाख रुपये पकड़े गए
सवा दो लाख नगदी के साथ पांच सट्टेबाजों को पकड़ा
विज्ञापन

करारी पुलिस को सोमवार सुबह मिली कामयाबी, आरोपियों से हो रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। स्थानीय पुलिस ने सोमवार सुबह करीब सवा दो लाख रुपये नगदी के साथ लगभग पांच सट्टेबाजों को धर दबोचा। यह सभी कस्बे में सट्टे की रकम वसूलने करारी आए थे। पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें रिहा कराने के लिए बिचौलियों का जमघट भी देर रात तक कोतवाली में लगा रहा।

करारी एसओ राजेश सिंह को सोमवार सुबह सूचना मिली कि कस्बे में प्रयागराज और पिपरी इलाके के कुछ सट्टेबाज आए हैं। वह यहां आईपीएल पर सट्टा लगाने वालों से वसूली करेंगे। खबर मिलते ही एसओ ने आरक्षी विष्णु पाल सिंह, विभूति शंकर त्यागी तथा सुभाष विश्वकर्मा आदि के साथ घेराबंदी करके पांच आरोपियों को पकड़ लिया। इन सभी से पूछताछ करके इनके साथियों के साथ ही धंधे के बारे में जानकारी की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपियों को छुड़ाने के लिए सत्ता दल के कई नेता देर रात तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस को रिश्वत का लालच भी दिया गया। हालांकि रात तक पुलिस ने किसी को भी छोड़ा नहीं। एसओ ने बताया कि पूछताछ के बाद एफआईआर लिखकर सभी को जेल भेजा जाएगा। एसओ के मुताबिक आरोपियों को छोड़ने की पैरवी करने आए लोगों को फटकारकर भगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed