{"_id":"5c8a7b03bdec22142e749cd4","slug":"91552579331-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्डिंग पास न मिलने पर भड़के स्पाइस जेट के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्डिंग पास न मिलने पर भड़के स्पाइस जेट के यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्डिंग पास न मिलने पर भड़के स्पाइस जेट के यात्री
यात्रियों का आरोप कि 11 बजे पहुंचने के बाद भी उन्हें नहीं दिया गया बोर्डिंग पास
एयरपोर्ट निदेशक से की लिखित शिकायत, पांच यात्री नहीं जा सके दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बोर्डिंग पास न मिलने पर दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट के कई यात्री बृहस्पतिवार को भड़क गए। यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट रवानगी के काफी पहले ही स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने बोर्डिंग पास देना बंद कर दिया। पांच यात्री ऐसे रहे जिन्हें बोर्डिंग पास कंपनी के कर्मचारियों ने नहीं दिया। इस वजह से यात्री दिल्ली जाने वाली फ्लाइट छूट गई। यात्रियों का कहना है कि कंपनी ने उनका किराया भी वापस नहीं किया।
स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की रवानगी का वक्त सुबह 11.50 बजे है। इसका संचालन नियमित रूप से होता है। सुबह 11 बजे के आसपास यात्री एयरपोर्ट स्थित स्पाइस जेट के काउंटर पहुंचे तो उन्हें काउंटर बंद मिला। इस दौरान कुल पांच यात्रियों को काउंटर बंद होने की वजह से बोर्डिंग पास नहीं मिल सका। यात्रियों ने इसकी शिकायत स्पाइस जेट के कर्मचारियों से की लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यात्री आरपी मिश्र, नासिर खान ने बताया कि जब फ्लाइट 11.50 बजे है तो काउंटर 11 बजे ही क्यों बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी पांच यात्रियों ने कंपनी के कर्मचारियों से आग्रह भी किया कि उन्हें बोर्डिंग पास दिया जाए, लेकिन स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने पास नहीं दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ बदतमीजी भी की। चर्चा यह भी है कि स्पाइस जेट की फ्लाइट 24 मार्च तक ही चलनी है। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव से इसकी लिखित शिकायत की। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नियमानुसार फ्लाइट रवानगी के 45 मिनट पूर्व तक ही बोर्डिंग पास दिया जाता है। अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि संबंधित यात्री एयरपोर्ट कितने बजे पहुंचे।