फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ में भीड़ का रेला, गूंजा हर-हर, बम-बम भोला

कुंभ में भीड़ का रेला, गूंजा हर-हर, बम-बम भोला

Sun, 03 Mar 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
कुंभ में भीड़ का रेला, गूंजा हर-हर, बम-बम भोला
पुण्य की कामना के आगे
विज्ञापन

परेशानियां हुईं नतमस्तक
- कुंभ पहुंचे श्रद्धालुओं ने उठाईं दिक्कतें, फिर भी कम नहीं हुआ उत्साह
- सूरत, सीतापुर व लखनऊ से आए श्रद्धालु संगम स्नान कर हुए धन्य
कुंभनगर। कुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर पुण्य की डुबकी लगाने वालों की आस्था के आगे परेशानियां भी नतमस्तक हो गईं। रविवार को कई श्रद्धालु जाम में फंसे तो कई को लंबा चक्कर लगाकर संगम तट पर पहुंचना पड़ा। लेकिन इन सबके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ। सब हर-हर गंगे, बम-बम भोला का जयघोष लगाते संगम तट की ओर पुण्य की डुबकी लगाने को बढ़ते रहे।
संगम नोज सहित अन्य घाटों पर महाशिवरात्रि के एक दिन पहले रविवार को ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। परेड मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर भीड़ इस कदर रही कि उस पर पैदल चलना तक मुश्किल था। वहीं प्रदर्शनी स्थल के सामने बेतरतीब खड़े किए वाहन परेशानी का कारण बने रहे। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

सूरत से आए हरिकिशन खटोड ने कहा कि कुंभ में संगम स्नान की इच्छा पूरी हुई। बताया गया कि मेला उजड़ चुका है, लेकिन यहां तो सभी कुछ ठीक लगा। वहीं लखनऊ से बेटे विशाल संग आईं लक्ष्मी देवी ने संगम स्नान को आत्मसंतुष्टि वाला बताया। उन्होंने कहाकि स्नान के बाद उन्हें परेड मैदान की तरफ भेजा गया, उन्हें जाना प्रयागघाट था। इस परेशानी को उन्होंने स्नान पुण्य के सामने नगण्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर के सिधौली से आए कसमांडा शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश अवस्थी संगम स्नान से अभिभूत थे। बोले, पिता देव प्रकाश अवस्थी की इच्छा पूरी करने के लिए प्रयागराज आया। साथ में दोस्त रोहित शुक्ला को भी लाए थे, ताकि पिताजी को दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि पिछले कुंभ की अपेक्षा इस बार गंगा जल काफी साफ है। व्यवस्थाएं भी ठीक हैं।

प्रसाद-माला ले गए साथ
कुंभ मेला क्षेत्र में अन्य स्नान पर्वों की तरह सख्ती न होने के कारण संगम नोज से हनुमान मंदिर फिर परेड मैदान हो किला मार्ग, पटरी पर दुकानें सजी रहीं। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हुई। लोग जरूरत के सामान संग प्रसाद, माला, कलावा आदि भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed