फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संक्रान्ति सद्भावना का पर्व

संक्रान्ति सद्भावना का पर्व

Wed, 16 Jan 2019 02:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
संक्रान्ति सद्भावना का पर्व
संक्रान्ति सद्भावना का पर्व: न्यायमूर्ति कुमार
विज्ञापन

सर्वधर्म सद्भाव समारोह में सम्मानित किए गए 46 विशिष्ट जन

प्रयागराज। भारतीय जनहित कल्याण समिति के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के अवसर पर सर्वधर्म सद्भाव समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी, न्यायमूर्ति राजीव लोचन एवं राजमनि पटेल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके पश्चात विशिष्ट योगदान के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 46 लोगों को संस्था की ओर से अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने संक्रान्ति को सद्भाव का पर्व बताया। कार्यक्रम के दौरान 15 कुंतल खिचड़ी भी श्रद्घालुओं के बीच वितरित की गई। इसके पश्चात अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित हुआ। इसमें सिमतल बा, रजिया सुल्तान, नायाब बलयाबी, मखदूम फूलपुरी, वीरेंद्र तिवारी, उमेश श्रीवास्तव, बिहारी लाल अंबर ने अपनी रचनाओं के जरिए वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम पांडेय ने किया। इसी क्रम में समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता की अगुवाई में श्रद्घालुओं के बीच खिचड़ी बांटी गई। इस दौरान रितेश शर्मा, प्रेम अग्रवाल, संजय बंसल, सतीश कपूर, सतीश अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed