फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आज घोषित हो सकता है स्टाफ नर्स का परिणाम

आज घोषित हो सकता है स्टाफ नर्स का परिणाम

Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आज घोषित हो सकता है स्टाफ नर्स का परिणाम
आज घोषित हो सकता है स्टाफ नर्स का परिणाम
विज्ञापन

0 पिछले साल दिसंबर में हुई थी परीक्षा, 4381 पदों पर होनी है भर्ती
0 सितंबर में एपीएस-2013, पीसीएस-2016 का परिणाम भी संभावित
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पहली सितंबर को स्टाफ नर्स (महिला) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस परीक्षा के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स के 4381 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के बाद आयोग सितंबर में ही कई अन्य बड़ी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी में है।
परिणाम जारी करने से पूर्व लिखित परीक्षा दे चुकीं महिला अभ्यर्थियों से विभागों के चयन का विकल्प मांगा गया था, जिसके लिए अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई थी। स्टाफ नर्स (महिला) की लिखित परीक्षा पिछले साल 17 दिसंबर को इलाहाबाद के 23 और लखनऊ के 43 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आयोग ने पहली बार नर्स के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर ही अंतिम परिणाम जारी किया जाना है और भर्ती होनी है। लिखित परीक्षा में 23395 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं थीं। शासन से आयोग को निर्देश मिले थे कि इस परीक्षा का परिणाम प्राथमिकता के आधार पर घोषित किया जाए। अगर कोई अड़चन नहीं आई तो आयोग सोमवार को इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर देगा।
विज्ञापन

इसके बाद आयोग अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2013 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। आयोग ने एपीएस-2013 की कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा 29 अगस्त को प्रस्तावित थी लेकिन लिखित परीक्षा का परिणाम समय से घोषित न हो पाने के कारण आयोग को कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा स्थगित करनी पड़ी, सो स्टाफ नर्स के बाद एपीएस-2013 की लिखित परीक्षा का परिणाम ही घोषित होगा। इसके साथ ही आयोग ने सितंबर में पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी की है। हालांकि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी अब तक जारी नहीं की गई है, सो इस परीक्षा के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को अक्तूबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed