{"_id":"5b423b214f1c1bbd248b521a","slug":"91531067169-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में धांधली पर छात्रों ने की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में धांधली पर छात्रों ने की सभा
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती में धांधली पर छात्रों ने की सभा
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2018 में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने रविवार को बैंक रोड पर सभा की। साथ ही आजाद पार्क तक जुलूस निकाला। सभा के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा भर्ती करने की नहीं दिखती। उनका कहना था कि जब भर्ती परीक्षा होती है, तब जानबूझकर पेपर लीक करा दिया जाता है। अगुवाई कर रहे रणविजय सिंह ने कहा, यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करके रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन एक साल बाद यह दावे खोखले नजर आ रहे। उन्होंने न्याय न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सभा के पश्चात छात्र एक जुलूस की शक्ल में आजाद पार्क तक पहुंचे। इस दौरान आकिब, सुनील मौर्या, अभिषेक पटेल, शक्ति रजवार, मंगला प्रसाद, शैलेंद्र, सुनील गुप्ता, आशीष सहित अन्य छात्र मौजूद थे।