फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डीएलएड प्रशिक्षु कराएंगे बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन

डीएलएड प्रशिक्षु कराएंगे बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन

Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड प्रशिक्षु कराएंगे बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000

डीएलएड प्रशिक्षु कराएंगे प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का नामांकन
0 स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का कराएंगे प्रवेश
0 एक प्रशिक्षु एक प्रवेश योजना के तहत नामांकन के संबंध में सभी डायट प्राचार्य को आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश भर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तथा निजी संस्थानों में डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को भी अब परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराना होगा। शैक्षिक सत्र 2018-19 में ये प्रशिक्षु अपने निकटवर्ती क्षेत्र से छह से 14 वर्ष तक के किसी एक आउट ऑफ स्कूल बच्चे का नामांकन पास के प्राथमिक विद्यालय में कराएंगे। ऐसा करने वाले प्रशिक्षुओं के इस कार्य का संज्ञान वर्तमान सेमेस्टर के इंटरशिप के आंतरिक मूल्यांकन के समय लिया जाएगा और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद डॉ.सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया। यह योजना स्कूल चलो अभियान के तहत शुरू की गई है। इसमें एक प्रशिक्षु एक प्रवेश योजना के तहत बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। निदेशक की ओर से सभी डायट प्राचार्यों को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षु अपने निकटवर्ती क्षेत्र में छह से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों में से कम से कम एक का विद्यालय में नामांकन कराएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षु जनपद के अंदर किसी भी क्षेत्र में, जहां की जानकारी हो या जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, वहां स्वयं डोर-टू-डोर संपर्क कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिहिन्त करेंगे। इसके बाद ऐसे बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर उनसे परामर्श करेंगे फिर बच्चों का 30 अप्रैल या उससे पहले निकट के प्राथमिक विद्यालय में स्वयं जाकर नामांकन कराएंगे। नामांकन कराने के बाद वहां के प्रधानाध्यापक से इसका प्रमाण पत्र भी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
लखनऊ डायट ने की थी एक प्रशिक्षु एक प्रवेश की शुरूआत
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए एक प्रशिक्षु एक प्रवेश की शुरूआत शैक्षिक सत्र 2017-18 में लखनऊ डायट ने की थी। उस दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु ने अपने क्षेत्रों में छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में कराया था। इस प्रयास से कुल 2262 बच्चों का विद्यालयों में नामांकन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed