{"_id":"5abe91194f1c1bd5618b49e0","slug":"91522438425-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में फंसी नाव, बहकर पहुंची अरैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में फंसी नाव, बहकर पहुंची अरैल
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में फंसी श्रद्धालुओं से भरी नाव, बाल-बाल बचे
तमिलनाडु से आए थे 11 श्रद्धालु, संगम से लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। संगम में दर्शन-पूजन कर नाव से लौट रहे श्रद्धालु शुक्रवार शाम आई तेज आंधी में फंस गए। तेज हवाओं के बीच फंसकर नाव डगमगाने लगी तो चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि नाव पलटी नहीं और श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। सूचना पर जल पुलिस के साथ दारागंज पुलिस स्टीमर लेेकर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाट पर पहुंचाया गया।
तमिलनाडु से 11 श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार को दर्शन-पूजन करने शाम को दारागंज थाना क्षेत्र स्थित संगम आया था। दर्शन-पूजन करने के बाद शाम करीब सात बजे सभी श्रद्धालु नाव पर सवार होकर लौटने लगे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेज हवाओं में फंसकर नाव डगमगाने लगी। इस पर नाव पर सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान नाविक कूदकर भाग निकला। खुशकिस्मती ही थी कि नाव पलटी नहीं और श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। उधर जानकारी मिलने पर जल पुलिस और दारागंज पुलिस ने तेजी दिखाते हुए स्टीमर मंगाई और फिर सभी श्रद्धालुओं को स्टीमर में बैठाकर सुरक्षित घाट पर पहुंचाया गया।