{"_id":"5981f08f4f1c1b91288b49d0","slug":"91501687951-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, अफसरों पर गाज
0 ग्राम विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेंद्र सिंह ने की कार्रवाई
0 दो अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ रोका इंक्रीमेंट, शासन को रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई है। प्रतापपुर ब्लाक में ऐसे लोगों को आवास दे दिया गया है, जिनके पास खुद के घर के अलावा कार आदि भी है। बुधवार को समीक्षा बैठक में इसकी सच्चाई सामने आने के बाद ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेंद्र सिंह ने दो अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ उनका इंक्रीमेंट रोकने का भी आदेश दिया है। रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई है। ऐसे ही अन्य मामलों में अफसरों के खिलाफ निलंबन, इंक्रीमेंट रोकने आदि की कार्रवाई पूर्व में भी की जा चुकी है।
सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्य मंत्री ने पाया कि प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सोरो में पिछले वित्तीय वर्ष में दो अपात्रों को आवास दे दिया गया है। इनके लिए 15 पात्र लोगों के आवेदन अस्वीकार कर दिए गए। आवास पाने वालों के पास पहले से ही पक्का मकान, निर्धारित सीमा से अधिक खेत तथा चार पहिया वाहन उपलब्ध हैं। इस पर मंत्री ने ग्राम पंचायत अधिकारी की दो माह वेतन वृद्धि स्थायी रूप से बाधित करने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने बीडीओ को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ में उनके विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व में मऊआइमा के ग्राम पंचायत अब्दालपुर में 22 अपात्रों को आवास देने का मामला सामने आ चुका है। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी कालिका प्रसाद को निलंबित कर दिया गया था। साथ में कालिका प्रसाद से आवास की धनराशि वसूलने का आदेश दिया गया। इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत पूरनपुर में भी इस तरह के चार मामले आए थे। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी दारिका पटेल का एक इंक्रीमेंट रोका जा चुका है। मंत्री ने सख्त हिदायत दी कि किसी भी योजना में अपात्रों का चयन क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की बात कही। इसके तहत कुओं के सुंदरीकरण का भी निर्देश दिया।