{"_id":"595bbae14f1c1b15458b49f7","slug":"91499183841-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड 4.43 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड 4.43 लाख
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड के लिए 4.38 लाख से अधिक आवेदन
0 छह लाख 67 हजार 282 अभ्यर्थियों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
0 अभ्यर्थियों के पास शुल्क जमा करने का आज अंतिम मौका
इलाहाबाद। डीएलएड में प्रवेश के लिए अंतिम रूप से आवेदन करने वालों की संख्या मंगलवार तक 4.38 लाख के पार पहुंच गई। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तीन जुलाई थी और इस दिन तक प्रदेश भर से छह लाख 67 हजार 282 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया।
प्रदेश भर में 63 डायट एवं 1422 निजी कॉलेजों में 81600 सीटों के लिए अभ्यर्र्थियों का प्रवेश होना है। इसके लिए मंगलवार तक चार लाख 38 हजार 202 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से आवेदन कर दिया। बुधवार को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है सो अंतिम रूप से आवेदन करने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि सात जुलाई निर्धारित है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में नियमानुसार संशोधन 10 से 13 जुलाई तक कर सकते हैं।