{"_id":"5ecd705e8ebc3e9038547b53","slug":"9-corona-positive-met-in-3-districts-city-news-ald276840569","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक महिला समेत सात नौ मरीज सामने आए हैं। इसमें दो मरीजों ने एसआरएन में पहुंचकर जांच कराई है, जबकि बाकी को कालिंदीपुरम ले जाकर क्वारंटीन कराया गया था। रिपोर्ट आने के बाद सभी को एल-1 हॉस्पिटल कोटवां शिफ्ट कर दिया गया। चकिया की रहने वाली महिला ने अपनी जांच निजी लैब में कराई है। इस प्रकार जिले में कोरोना के कुल 78 मरीज हो गए हैं। उधर प्रतापगढ़ में 10 और फतेहपुर में चार और संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक चकिया छोटी मस्जिद नई आबादी निवासी एक व्यक्ति मुंबई रिटर्न है। उसे कांलिदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। उधर, हंडिया तहसील के बरौत, मांडा रोड के उमापुरकला , सोरांव के गोहरी का एक-एक व्यक्ति, सैदाबाद के तीन, मऊआइमा के अनेधी गांव का 11 वर्षीय बच्चा तथा बहरिया ब्लॉक की एक महिला पॉजिटिव आई है। इन सबको कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कराया गया है। बच्चे की मां पहले से ही कोरोना पाजिटिव है और वह एल-1 हास्पिटल में भर्ती है। बहरिया की युवती और सैदाबाद का युवक भी पहले से ही संक्रमित के संपर्क में आने से पाजिटिव हुए हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बहरिया की महिला अल्लापुर स्थित निजी हॉस्पिटल में जांच कराने गई थी। अस्पताल वालों ने प्राइवेट लैब से उसकी जांच कराई है। सात नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।