फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेटिकट यात्रियों को ले जा रहा रोडवेज का परिचालक सस्पेंड

बेटिकट यात्रियों को ले जा रहा रोडवेज का परिचालक सस्पेंड

Fri, 29 Mar 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बेटिकट यात्रियों को ले जा रहा रोडवेज का परिचालक सस्पेंड
बेटिकट यात्रियों को ले जा रहा रोडवेज कंडक्टर सस्पेंड
विज्ञापन

0 लीडररोड डिपो में तैनात हैं कंडक्टर, निलंबन की खबर के बाद एआरएम से की बहस
प्रयागराज। कानपुर जा रही लीडररोड की एक बस में बेटिकट ले जा रहे रोडवेज के कंडक्टर को एआरएम ने निलंबित कर दिया। निलंबन की खबर मिलने के बाद कंडक्टर ने बृहस्पतिवार को एआरएम से बहस भी की। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात लीडररोड बस स्टेशन की बस की जांच फतेहपुर में की गई। जांच के दौरान टीआई को उसमें दो यात्री बेटिकट मिले।

बताया जा रहा है कि वहां दो यात्रियों को बेटिकट मिलने के बाद कंडक्टर ने टीआई एवं अन्य रोडवेज कर्मियों से बहस करनी शुरू कर दी। इस बीच 100 नंबर पर इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एआरएम लीडररोड से बात की गई। एआरएम ने बस कानपुर जाने को कहा। इसके बाद वहां से आई रिपोर्ट के बाद एआरएम आरएस पांडेय ने कंडक्टर जय प्रकाश को सस्पेंड कर दिया। अपने निलंबन की बात सुनकर कंडक्टर एआरएम ऑफिस पहुंच गया। वहां उसकी एआरएम से बहस हुई। जानकारी मिलने पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन भी पहुंचे। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पूर्व में भी कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed