{"_id":"5c8a7b07bdec22143356c6f1","slug":"81552579335-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक नेताओं के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक नेताओं के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक नेताओं के प्रवेश पर रोक
यूपी बोर्ड की ओर से शहर के सात मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस कारण मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक नेताओं की भीड़ नहीं पहुंच रही है। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शहर के सात केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है।
प्रदेश सरकार ने मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पहले ही मूल्यांकन पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की मांग को स्वीकार करके शिक्षक नेताओं को मुद्दा विहीन कर दिया। इसके चलते अबकी बार केंद्रों पर लगने वाली शिक्षक नेताओं की भीड़ गायब है। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का कहना है कि अभी विधान परिषद चुनाव में चार वर्ष का समय है ऐसे में शिक्षक नेता नहीं आ रहे हैं। चुनाव पास आने पर ऐसे नेताओं की भीड़ अधिक रहती है। राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कर रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय का कहना है कि अबकी बार चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के चलते मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण नहीं किया जा रहा है।
000
जिले में पांच दिन में 4.65 लाख कॉपी जांची
प्रयागराज। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज एवं केपी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। जिले में साढ़े चौदह लाख कॉपियों का मूल्यांकन 6344 परीक्षक कर रहे हैं। 10 मार्च से जिले में मूल्यांकन का काम चल रहा है, पहले दिन मात्र 18875 कॉपी जांची गई थी, इसके बाद से लगातार चार दिन से एक लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। पांचवें दिन सबसे अधिक 128217 कॉपी जांची गई। इस प्रकार पांच दिन में अब तक कुल 464933 कॉपी जांची गई। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार अब जिले में मात्र 946180 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है।