{"_id":"5c880b4bbdec2214235535b9","slug":"81552419659-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर-पोस्टर लगे मिले तो नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर-पोस्टर लगे मिले तो नपेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैनर-पोस्टर लगे मिले तो नपेंगे अफसर
- सड़कों से हटाई प्रचार सामग्री, गलियों में है पटान
- डीएम करेंगे भौतिक सत्यापन, लापरवाही पर कार्रवाई
प्रयागराज। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रचार सामग्री हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। मुख्य सड़कों से बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स आदि हटा ली गईं लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों की गलिया बैनर आदि से पटी हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी दी है। साफ कहा कि भौतिक सत्यापन में कहीं प्रचार सामग्री लगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
शहर हो या गांव पिछले 72 घंटों से नगर निगम, ग्राम पंचायत अधिकारी पुलिस के साथ प्रचार सामग्रियां हटवा रहे हैं। नगर निगम शहरी क्षेत्र से अब तक नौ ट्रक प्रचार सामग्री हटवाकर जब्त कर चुका है। वहीं कुछ मुख्य चौराहों और पुराने शहर की गलियों और ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गई है। यह हाल तब है जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रचार सामग्री नोची जा रही है। मंगलवार शाम समीक्षा बैठक में डीएम भानु चंद गोस्वामी ने कहा कि अब टीमें गठित कर भौतिक सत्यापन कराएंगे। कहीं प्रचार सामग्री लगी मिली तो संबंधित के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
कुंभ क्षेत्र में चला अभियान, हटाए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स
कुंभ क्षेत्र में मंगलवार को अभियान चलाकर प्रचार सामग्री हटवाई गई। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देश पर पांच टीमों ने परेड मैदान, संगम नोज समेत अन्य सेक्टरों में लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि हटवाईं। उन्होंने निर्देश दिया है कि अगले तीन दिन लगातार तब तक अभियान चलाया जाए, जब तक प्रचार सामग्री हटा न ली जाए।