{"_id":"5bf57429bdec2269bb4210b8","slug":"81542812713-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 अपर न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 अपर न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण आज
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 अपर न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण आज
0 हाईकोर्ट में समारोह के दौरान राज्यपाल रामनाईक दिलाएंगे शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनियुक्त 28 न्यायमूर्तियों का शपथ ग्रहण समारोह 22 नवंबर को होगा। शपथ राज्यपाल रामनाईक दिलाएंगे। जजों की भारी संख्या को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश चैंबर के पीछे लॉन में बने पंडाल में होगा। समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। 28 नए जजों की शपथ के साथ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या 110 हो जाएगी। हालांकि, अभी भी 50 पद खाली रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर सहित सभी न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारीगण और बड़ी संख्या में अधिवक्ता, शपथ लेने वाले न्यायमूर्तियों के परिवार के लोग, गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। नियुक्त अपर न्यायमूर्तियों में प्रकाश पाडिया, आलोक माथुर, पंकज भाटिया, सौरभ लवानिया, विवेक वर्मा, संजय कुमार सिंह, पीयूष अग्रवाल, सौरभ श्याम शमशेरी, जसप्रीत सिंह, राजीव सिंह, मंजूरानी चौहान, करुणेश सिंह पवार, डॉ योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनीष माथुर, रोहित रंजन अग्रवाल, रामकृष्ण गौतम, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार नवम, राजेंद्र कुमार चतुर्थ, मोहम्मद फैज आलम खां, विकास कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार गुप्ता, घँडिकोटा श्रीदेवी, नरेंद्र कुमार जौहरी, राजवीर सिंह और अजित सिंह शामिल हैं।