फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद से अब गोवा के लिए पकड़िये सीधी ट्रेन

इलाहाबाद से अब गोवा के लिए पकड़िये सीधी ट्रेन

Fri, 28 Sep 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से अब गोवा के लिए पकड़िये सीधी ट्रेन
इलाहाबाद से गोवा के लिए पकड़िये अब सीधी ट्रेन
विज्ञापन

0 छह अक्तूबर की सुबह से पटना-वास्कोडिगामा का इलाहाबाद में भी ठहराव
0 रेलवे ने छिवकी से गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव किया सुनिश्चित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से गोवा का सफर अब आसान होगा। अगले माह की शुरूआत से गोवा जाने वाले यात्रियों को इलाहाबाद से सीधी ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे ने पटना से वास्कोडिगामा जाने वाली ट्रेन का इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कर दिया है। इतना ही नहीं कुंभ के मद्देनजर छिवकी से गुजरने वाली कुल आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां होगा। यह सुविधा लोगों को अक्तूबर माह के पहले सप्ताह से मिलने लगेगी।

अमर उजाला ने मई माह में संबंधित ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजे जाने की खबर प्रकाशित की थी। अब बोर्ड ने कुंभ के लिए इलाहाबाद छिवकी में आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इलाहाबाद से गोवा जाने वाले मुसाफिरों को दिल्ली, मुगलसराय या फिर सतना जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। छिवकी से साप्ताहिक ट्रेन पटना-वास्कोडिगामा तो गुजरती थी लेकिन उसका वहां ठहराव नहीं था। फिलहाल अब यह ट्रेन दोनों ओर से यहां रुकेगी। पटना से प्रत्येक शनिवार की दोपहर दो बजे चलने के बाद छह अक्तूबर से वास्को एक्सप्रेस आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय रुकते हुए रात 8.03-8.05 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंचेगी। यहां के बाद सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन, पनवेल, चाईपुलन, रत्नागिरि, थिवम, मडगांव रुकते हुए सोमवार सुबह 9.50 बजे वास्कोडिगामा पहुंच जाएगी। इसी तरह वास्को से यह गाड़ी बुधवार पांच अक्तूबर की शाम छह बजे चलने के बाद शुक्रवार सुबह 4.55-4.57 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद छिवकी में अब रुकेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक आगमन-प्रस्थान ठहराव तिथि की शुरूआत
12741 वास्कोडिगामा-पटना 04.55-4.57 सुबह पांच अक्तूबर
12742 पटना-वास्कोडिगामा 8.03-8.05 रात छह अक्तूबर
12519 कामाख्या-लोकमान्य तिलक 04.55-4.57 सुबह आठ अक्तूबर
12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक 7.28-7.40 शाम पांच अक्तूबर
12361 मुंबई सीएसटी-आसनसोल 7.58-8.00 सुबह आठ अक्तूबर
12362 आसनसोल-मुंबई सीएसटी 9.10-9.12 सुबह चार अक्तूबर
12389 चेन्नई एग्मोर-गया एक्सप्रेस 10.48-10.50 सुबह सात अक्तूबर
12390 गया- चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस 4.08-4.10 शाम तीन अक्तूबर
22971 बांद्रा टर्मिनल-पटना 6.53-6.55 शाम दो अक्तूबर
22972 पटना-बांद्रा टर्मिनल 05.08-5.10 सुबह चार अक्तूबर
17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस 5.08-5.10 सुबह आठ अक्तूबर
17610 पुर्णा-पटना एक्सप्रेस 6.53-6.55 शाम छह अक्तूबर
19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर 6.53-6.55 शाम सात अक्तूबर
19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड 5.08-5.10 सुबह दो अक्तूबर
12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र 9.03-9.05 रात दो अक्तूबर
12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक 4.48-4.50 शाम दो अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed