फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सितंबर तक चौड़े हो जाएंगे रेल अंडर ब्रिज

सितंबर तक चौड़े हो जाएंगे रेल अंडर ब्रिज

Fri, 26 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सितंबर तक चौड़े हो जाएंगे रेल अंडर ब्रिज
सितंबर तक चौड़े हो जाएंगे रेल अंडर ब्रिज
विज्ञापन

0 कुंभ से जुड़ी तैयारियों पर रेलवे और जिला प्रशासन के अफसरों की हुई बैठक
0 चौड़ी होगी नवाब युसूफ रोड, कवर्ड किया जाएगा नाला
नोट...फोटो है
इलाहाबाद। शहर में सोहबतियाबाग, सीएमपी और कुंदन गेस्ट हाउस रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम सिंतबर 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को यह जानकारी रेलवे अफसरों ने जिला प्रशासन के अफसरों को दी। इस दौरान रेलवे द्वारा कुंभ मेले के मद्देनजर किए जाने वाले तमाम कार्यों का ब्यौरा रखा गया। साथ ही उन कार्यों को पूरा किए जाने की अवधि के बारे में भी बताया गया।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में जोन महाप्रबंधक एमसी चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित करने का काम नवंबर 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से शामिल मंडलायुक्त आशीष गोयल को जीएम ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों पर आने वाली संभावित भीड़ का पूर्व आंकलन आवश्यक है। नवाब युसूफ रोड के चौड़ीकरण करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सड़क को चौड़ा करने के साथ ही नाले को ढक दिया जाएगा। साथ ही यहां सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा। लीडररोड के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की भी चर्चा की गई। बैठक में प्रयाग स्टेशन के निकट के नाले को अंडर ग्राउंड करने का निर्णय लिया गया। कुंभ मेले के दौरान इलाहाबाद जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, प्रयाग, इलाहाबाद सिटी, दारागंज एवं झूंसी स्टेशनों पर बसों की पार्किंग बनाये जाने की भी बात कही गई। इसके लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी को सर्वे के लिए हायर करने का निर्णय लिया गया। बैठक के एनसीआर के अपर महाप्रबंधक एवं कुंभ मेला नोडल अधिकारी अरुण मलिक ने सभी काम समय से पहले करने की बात कही। बैठक जिलाधिकारी इलाहाबाद सुहास एलवाई के साथ तमाम प्रशासनिक अफसर एवं रेलवे अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed