फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट बार का चुनाव कार्यक्रम घोषित

हाईकोर्ट बार का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Fri, 24 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार का चुनाव कार्यक्रम घोषित
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन

0 अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष की सदस्यता और 50 हजार रुपये जमानत राशि
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम में प्रत्याशियों के अनुभव और जमानत राशि का ब्योरा भी दिया गया है। इसके मुताबिक मतदाता सूची का प्रकाशन 25 नवंबर को किया जाएगा। नामांकन 27 से 29 नवंबर तक होगा। सौ रुपये का नामांकन फार्म बार एसोसिएशन के काउंटर से मिलेगा। 30 नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। एक दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और चार दिसंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह के मुताबिक वही प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे, जिनके अनुभव की अर्हता बार की सदस्यता ग्रहण करने की तिथि से पूरी हो रही है। अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष की सदस्यता और 50 हजार रुपये जमानत राशि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 20 वर्ष की सदस्यता और 25 हजार रुपये जमानत, उपाध्यक्ष के पद पर 10 वर्ष सदस्यता और 20 हजार रुपये जमानत, महासचिव पद पर 15 वर्ष सदस्यता और 35 हजार रुपये जमानत, कोषाध्यक्ष पद पर 10 वर्ष अर्हता और 10 हजार रुपये जमानत, संयुक्त सचिव के पदों पर पांच वर्ष सदस्यता और 10 हजार रुपये जमानत राशि और गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों पर तीन वर्ष की सदस्यता तथा पांच हजार रुपये जमानत राशि अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed