{"_id":"59b15e694f1c1bfd7f8b4c45","slug":"81504796265-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव से संबंधित खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव से संबंधित खबरें
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में जुलूस, नारेबाजी पर रोक
0 प्रचार के लिए चुनाव अधिकारी तय करेंगे समय अवधि
0 तैयारियां तेज, छात्रसंघ भवन में रखे जा रहे बैलेट बॉक्स
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ चुनाव का शोर तेज होने लगा है। इविवि में दिनभर जुलूस और नारेबाजी का दौर चलता रहता है। हालांकि, इस शोरशराबे से शिक्षण कार्य प्रभावित होने लगा है। इसे देखते हुए इविवि प्रशासन ने परिसर में जुलूस और नारेबाजी पर रोक लगा दी है। प्रचार के लिए अब चुनाव अधिकारी समय अवधि निर्धारित करेंगे। इस बीच इविवि प्रशासन ने भी अपने स्तर से भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार से छात्रसंघ भवन में बैलेट बॉक्स रखवाए जाने का काम शुरू कर दिया गया।
संभावित प्रत्याशियों को चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि परिसर में जुलूस के रूप में नारेबाजी और शोरगुल न करें, इससे कक्षाएं बाधित हो रही हैं। यह आचरण इविवि छात्र विनियम 2012 में निहित प्रावधानों के विरुद्ध है। इसलिए परिसर में इस कार्य को प्रतिबंधित किया जाता है। प्रचार के लिए चुनाव अधिकारी जल्द ही समय अवधि निर्धारित करेंगे। उन्होंने संभावित प्रत्याशियों से यह भी कहा है कि संपूर्ण चुनाव में खर्च की सीमा अधिकतम पांच हजार रुपये है। किसी भी प्रत्याशी को छपे हुए पोस्टर, पम्फलेट या किसी प्रचार सामग्री के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। केवल हस्तनिर्मित पोस्टरों का उपयोग किया जा सकता है, वह भी निर्धारित खर्च सीमा के भीतर हों। अगर इनमें से किसी भी नियम का उल्लंघन पाया जाता है तो चुनाव के लिए प्रत्याशी की पात्रता निरस्त की जा सकती है।
चुनाव के लिए सलाहकार कमेटी गठित
इविवि में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर कुलपति ने सलाहकार कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी चुनाव अधिकारी प्रो. आरके सिंह को चुनाव संबंधी लिए जाने वाले निर्णयों को लेकर सलाह देगी। कॉमर्स विभाग के प्रो. एसए अंसारी को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विधि विभाग के प्रो. आरके चौबे, होमसाइंस विभाग की प्रो. संगीता श्रीवास्तव, शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रो. धनंजय यादव और कॉमर्स विभाग के प्रो. राधेश्याम सिंह को कमेटी का सदस्य बनासय गया है।
विज्ञापन
साथ रखना होगा आईकार्ड, शुल्क रसीद
छात्रसंघ चुनाव करीब आते ही इविवि परिसर में अराजकतत्वों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इसके मद्देनजर इविवि प्रशासन जल्द ही परिसर में जांच अभियान शुरू करने जा रहा है। ऐसे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने छात्र-छात्राओं से कहा है कि अपना परिचय पत्र और वर्तमान सत्र की शुल्क रसीद के साथ ही इविवि परिसर में प्रवेश करें। इसके बिना परिसर में प्रवेश वर्जित है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति इधर-उधर घूमता पाया गा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
सी-कैश के लिए भी छात्रा प्रतिनिधि का चुनाव
आइसा के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार रोकने के लिए सी-कैश कमेटी गठित किए जाने के कुलपति के निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही मांग की है कि इस कमेटी एक एक छात्रा प्रतिनिध को भी शामिल किया जाए और इसके लिए छात्रसंघ चुनाव में छात्रा प्रतिनिधि को चुना जाए। इसके साथ ही आइसा कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देकर यह मांग भी है कि छात्रसंघ चुनाव 15 अक्तूबर के बजाय एक दिन पहले 14 अक्तूबर को कराया जाए। 15 अक्तूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण बहुत से छात्र-छात्राएं इविवि नहीं आएंगे और ऐसे में मतदान प्रतिशत प्रभावित होगा। ज्ञापन देने वालों में शक्ति रजवार, सुनील मौर्य, सुमन देवी, अंतस सर्वानंद, रणविजय गोंड, कुमैल जाफरी रिजवी, अलिक मौर्य आदि शामिल रहे।
पूर्व अध्यक्ष ने की तालाबंदी की निंदा
इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष इंदु प्रकाश सिंह ने छात्रसंघ भवन पर इविवि प्रशासन की ओर से ताला लगाए जाने की निंदा की है और कहा है कि यह घटना लोकतंत्र का गला घोटने जैसी है। बृहस्पतिवार को इविवि में लाल पद्मधर उद्यान में छात्र संघर्ष मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि छात्रसंघ भवन पर ताला लगाए जाने की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रोहित मिश्र, निवर्तमान उपाध्यक्ष अदील हमजा, छात्र नेता नीरज प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।