{"_id":"59b0624d4f1c1be97f8b483e","slug":"81504731725-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मनोरंजन नहीं, रोजगार का भी बनेगा साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मनोरंजन नहीं, रोजगार का भी बनेगा साधन
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र को भेजा सभी धार्मिंकस्थलों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव
इलाहाबाद। सूबे की पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब सूबे में हर तरह के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाना ही सरकार का उद्देश्य नहीं है। इससे लोगों को रोजगार मिले और व्यवसाय बढ़े, सरकार उस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अर्द्ध कुंभ के मद्देनजर विभाग की ओर से 50 करोड़ रुपये के काम की शुरूआत की है। शहर में 20 किलोमीटर के दायरे में जितने भी धार्मिक स्थल है उन सभी का सौंदर्यीकरण कुंभ मेले के पहले कराया जाए उसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। रीता ने कहा कि जल्द ही राम, कृष्ण और बौद्ध परिपथ पर काम शुरू होगा।
000000000000000000000
कुंभ के पहले एयरपोर्ट शुरू करना सरकार की प्राथमिकता
इलाहाबाद। योगी सरकार के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में दोहराया कि वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि इलाहाबाद से देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो, इस पर काम चल रहा है। नंदी ने इलाहाबाद से लखनऊ के बीच भी विमान सेवा शुरू होने की बात कही।